चाकसू/श्मशान घाट में मृतक महिला के शव को दफनाने को लेकर लोगों ने किया विरोध

श्मशान घाट में मृतक महिला के शव को दफनाने को लेकर लोगों ने किया विरोध

एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू उपखंड क्षेत्र में छान्देल कलां के ग्राम केशवपुरा में मंगलवार सुबह गोस्वामी समाज की मृतक महिला के शव को दफनाने को लेकर केशवपुरा के लोगों ने विरोध किया। सूचना मिलते ही चाकसू एस एच ओ बलवीर सिंह, एएसआई रामचन्द्र व तहसीलदार अस्मिता सिंह सहित पटवारी गिरदावर मय पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। माली समाज के लोगों ने विरोध करते हुए बताया कि हमारे गांव व घरों के पास गोस्वामी समाज के मृतक लोगों को दफनाने से हमारे गांव व परिवार के बच्चों में भय व डर महसूस होता है जिसके कारण हमारे घरों के पास दफनाने नहीं दिया जाएगा। प्रशासन की मदद से व पंचायत सरपंच उपसरपंच ने आश्वासन दिया। कि दोनों समुदाय के लोगों के लिए आबादी से दूर चरगाह भूमि में पृथक-पृथक एक- एक बीघा श्मसान के लिए भूमि अलॉटमेंट कि जाएगी। वर्तमान शमशान भूमि पर दोनों समुदाय के लोगों का आधा आधा हिस्सा होगा। जिससे इस भूमि का उपयोग कर सकते हैं दोनों समुदाय के लोगों ने प्रशासन की बात मानते हुए तथा आपसी सहमति से शव को दफनाया।
और नया पुराने