राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया
निजी संवाददाता सिवाना
सिवाना :- कस्बे में भारतीय राजपूताना संघ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनील सिंह का जन्मदिन मनाया। अनील सिंह के जन्मदिन पर कार्यकताओं ने केक काटकर एक दूसरे को बधाइयां दी ! साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी उम्र की दुआ की। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दौलत सिंह भायल, राष्टीय राजपूत करणी सेना कर्नाटक प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह बालावत, राष्टीय क्षत्रिय महापरिषद के राष्टीय मंत्री हरीश तंवर कर्नाटका प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह ,ममता सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुनील सिंह रजनीश सिंह, परमेश्वर सिंह, हरेंद्र सिंह उत्तम सिंह, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags
shiwana