विकास के साथ जनता की सेवा में हर समय रहूंगा तत्पर :- राजपुरोहित

विकास के साथ जनता की सेवा में हर समय रहूंगा तत्पर  :- राजपुरोहित 

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

नवनिर्वाचित प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित का ग्रामीणों ने किया स्वागत, ग्रामीणों ने बताई समस्याएं

सिवाना :-  पंचायत समिति सिवाना के नवनिर्वाचित प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित का ग्रामीणों की ओर से कस्बे व क्षेत्र के मुठली व सिणेर में भव्य स्वागत किया गया! नवनिर्वाचित प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि  ग्रामीणों की समस्याओं के साथ जनता की सेवा में हर समय तत्पर  रहूंगा!  गाँवों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं  और गांव के विकास के लिए पहली प्राथमिकता में ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे!कार्यक्रम में संत श्री निर्मल दास महाराज ने कहा कि ग्राम पंचायतों और गांवों के विकास के लिए पंचायत समिति पर निर्भर रहना पड़ता है! इस बार इन्द्राणा से जनता के सहयोग से पंचायत समिति सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए मुकन सिंह राजपुरोहित को प्रधान बनाया गया है! जिससे आने वाले समय में विकास कार्यों की गति को आगे बढ़ाएंगे! इस मौके पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों सहित लोगों की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान पूरे जश्न के साथ किया गया!  इस प्रकार सिणेर में उप प्रधान रत्न कंवर धर्मपत्नी सुमेर सिंह सिणेर के निवास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ! इस मौके सुमेर सिंह सिणेर, शंकर सिंह सिणेर,प्रविण सिंह राजपुरोहित, सवाई सिंह,महेंद्र सिंह, केशर सिंह,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एंव लोग मौजूद थें!
और नया पुराने