राजपुरोहित के प्रधान बनने से क्षेत्र में खुशी लहर
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
राजपुरोहित राजनीतिक एकता परिषद के सदस्यों ने खुशी जताई
सिवाना :- पंचायत समिति के वार्ड सं. 25 से विजयी हुए मुकन सिंह राजपुरोहित के प्रधान बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित राजपुरोहित समाज के युवाओं ने खुशी जताई! गुरूवार को शाम 05 बजकर 05 मिनट पर राजपुरोहित के प्रधान बनने की खबर मिली तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित राजपुरोहित समाज के लोगों ने राजपुरोहित को फोन व सोसल मिडिया पर बधाई दी! समाजसेवी किशोर सिंह राजपुरोहित असाडा़ के अनुसार मुकन सिंह राजपुरोहित के प्रधान बनने से कार्यकर्ता एवं युवा जोश के साथ कार्य करेंगे! क्षेत्र के निकटवर्ती गावों में युवाओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई!
राजपुरोहित से क्षेत्रवासियों को विकास की उम्मीद
ग्रामीणों के अनुसार राजपुरोहित के कार्यकाल में पंचायत समिति के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में विकास होने की उम्मीद है! नागेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मुकन सिंह के प्रधान बनना, क्षेत्र वासियों के लिए सम्मान वाली बात हैं। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, भवरसिंह, देवराज सिंह , केवलसिंह ,मदन सिंह, जितेन्द्र सिंह, सवाई सिंह, प्रविण सिंह, कैलाश सिंह, श्रवण सिंह, दिप सिंह, राम सिंह, अभिमन्यु सिंह, दिलीप सिंह,नरपत सिंह, सहित राजपुरोहित राजनीतिक एकता परिषद के सभी सदस्य मौजूद थें!
Tags
shiwana