नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भायल ने जनता का जताया आभार

नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भायल ने जनता का जताया आभार 

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

सिवाना :-  पंचायतीराज चुनाव में जीत के बाद नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य सीमा कंवर धर्म पत्नि विशनसिंह भायल पादरड़ी के निवास स्थल पर गुरुवार को धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विशन सिंह भायल ने क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जीत आप लोगों की है। उन्होंने कहा कि जन भावना के अनुरूप विकास कार्य की प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर विशन सिंह भायल ने समर्थकों के उमड़े जनसैलाब को देखकर अभिभूत होते हुए कहा कि जनता का यह प्यार व स्नेह आगे भी ऐसा ही बना रहे। धन्यवाद सभा में शैतानसिंह पादरड़ी, पूर्व सरपंच विशनसिंह कुशीप,भाजपा मण्डल अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, राहुल गुप्ता, भाजयूमो जिला मण्डल अध्यक्ष सोहनसिंह भायल, मण्डल अध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित सिवाना, निम्बाराम सिणधरी, जिला परिषद सदस्य हंसराज प्रजापत,  पंचायत समिति सदस्य ममता विश्नोई, चतराराम मैली, जिला परिषद प्रतिनिधि लादूराम विश्नोई, विशनसिंह भायल, पारस प्रजापत समदड़ी, सहित ग्रामीणों ने धन्यवाद सभा में भाग लिया।
और नया पुराने