मनोहर नेतरा अपहरण केस की सीबीआई जांच के लिए सांचौर प्रधान कैलाश राजपुरोहित ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

मनोहर नेतरा अपहरण केस की सीबीआई जांच के लिए     सांचौर प्रधान कैलाश राजपुरोहित  ने लिखा मुख्यमंत्री को  पत्र

 हिंदुस्तान का बहुत चर्चित अपहरण कांड


 झारखंड के पूर्व सीएम की   बहिन लापता होने के 8 साल बाद मिल सकती है तो मनोहर राजपुरोहित क्यों नहीं मिल सकता  ? 

 एक आईना भरत जालौर सांचौर
  पत्रकार भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी
 
         सांचौर की   निवर्तमान  प्रधान कैलाश राजपुरोहित जो आजादी के बाद पहली बार सांचौर से राजपुरोहित  प्रधान  बनी है  वापस महिला शक्ति है  उनके तेजतर्रार व्यक्तित्व के कारण जब उनको पता चला कि 4 साल बीत जाने के बावजूद भी राजस्थान पुलिस के हाथ खाली है राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पत्र में बताया कि पाली जिले के सुमेरपुर तहसील के नेतरा गांव के 16 वर्षीय मनोहर राजपुरोहित नेतरा जिसका 23   नवंबर 2016 फालना क्लासेस गया था जिसके बाद वापस घर नहीं लौटा  अज्ञात लोगों ने मनोहर का अपहरण कर लिया जिसकी f.i.r. पुलिस थाना फालना में  152 /2016  पर दर्ज है  अपहरणकर्ताओं द्वारा कई   बार फिरौती के लेटर भी घर पर भेजे गए घरवाले  पच्चीस लाख रुपए लेकर उसी स्थान पर   गए लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला इस मामले में पूर्व में परिवार और सामाजिक संगठनों ने कलेक्टर से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक सब से संपर्क किया लेकिन सिर्फ निराशा हाथ लगी  मनोहर अपने माता-पिता की इकलौती संतान था  तीन बहनों का माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल हैक्योंकि 4 वर्ष बीत गए हैं लेकिन उसके बावजूद भी मनोहर का कुछ सुराग नहीं लगा सन 2018 में पूर्व की सरकार द्वारा सीआईडी जांच शुरू करवाई गई थी लेकिन उस बात को भी 2 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी अभी तक मनोहर का कुछ पता नहीं लगा  है मानवता के नाते आपसे हमारा विशेष अनुरोध है कि 4 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी राजस्थान पुलिस के हाथ खाली है मां-बाप का रो रो कर बुरा हाल है   4 वर्षों के बावजूद भी मनोहर का पता नहीं लगने के कारण संपूर्ण राजपुरोहित समाज में  और सतीश कॉम में गहरा रोष व्याप्त है आप से हमारा अनुरोध है कि  मनोहर अपहरण केस की सीबीआई जांच  तुरंत प्रभाव से शुरू करवाई जाए जिससे 4 साल से निराश मां बाप और बहनों के जीवन में कुछ खुशियों के पल लौटे और उनके बेटे का कुछ पता लगे सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है  महिला प्रधान के पिता हरचंद राजपुरोहित ने भी पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है बीजेपी के सांचौर क्षेत्र के कद्दावर नेता माने जाते हैं   और हमेशा समाज सेवा में अग्रणी है
और नया पुराने