Newsजन्म के खुशी पर गोहितार्थ बनवाया बांटा, गो चिकित्सालय के सभी स्टाफ को दिया नाश्ता

कुलरिया परिवार ने पौत्र के जन्म पर  गोहितार्थ  एक  लाख इकीस  हजार का गौशाला में कीट दान 

जन्म के खुशी पर गोहितार्थ बनवाया बांटा, गो चिकित्सालय के सभी स्टाफ को दिया नाश्ता  

विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय के परिक्रमा मार्ग में भव्य शोभायात्रा निकालकर दी बधाईयां
एक आइना भारत /नागौर 

विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय में ब्रह्मलीन गोसेवी संत दुलाराम कुलरिया के पौत्र प्रसिद्ध समाज सेवी व उद्योगपति नरसी कुलरिया के सुपुत्र जगदीश कुलरिया, के पुत्ररत्न की प्राप्ति के उपलक्ष में पीड़ित गोवंश हितार्थ  1 लाख 21 हजार रूपये भेंट किये। 
             गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्रवणराम बिश्नोई ने बताया कि महामण्लेश्वर स्वामी कुशालगिरी महाराज के सानिध्य में कुलरिया परिवार ने इस खुशी में पीड़ित गोवंश हितार्थ 10 कढ़ाई पौष्टिक आहार बनवाकर गोवंश को खिलाया और गो चिकित्सालय के सभी स्टाफ को नाश्ता दिया गया।  विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय के परिक्रमा मार्ग में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान उपस्थित सभी भक्तो ने कुलरिया परिवार के पौत्र प्राप्ति का उत्सव मनाते हुए संकीर्तन कर पुष्पवर्षा की गई। 
               गायक फुलचन्द एण्ड पार्टी के नन्द के घर आनन्द भयो-जय कन्हैयालाल के भजन की प्रस्तुती पर गोभक्त व गोपालकों ने नृत्य कर पौत्र रत्न की खुशी मनाई।
     इस दौरान महामण्डलेश्वर ने कुलरिया परिवार के लिए सुख, शान्ति व लक्ष्मी वृद्धि की कामना की। ज्ञात रहे कि कुलरिया परिवार लम्बे समय से गो चिकित्सालय से जुड़े हुए है और इन्होनें पीड़ाग्रस्त गोवंश हेतु 3 टीनशेड नागौर व जोधपुर में बनवाये है। अब तक कुलरिया परिवार ने 22 लाख से अधिक का सहयोग किया है।
 इस कार्यक्रम के दौरान इन्दौर से रामकृष्ण साकला, जितेन्द्र कुमावत, ललीता कुमावत, जगदीश  प्रभाती, महेश प्रभाती, निरज प्रभाती, सलोनी प्रभाती, निशा प्रभाती, सरस्वती प्रभाती, सिमा प्रभाती,पंजाब से रघुवीरसिंह भुन्ना, बीकानेर से मेघाराम नायक, मनीराम नायक, बाडमेर से चेनाराम गोदारा, सोहनराम गोदारा  एंव अनेक  गोभक्त उपस्थित थे।
और नया पुराने