केसरिया हिंदू वाहिनी का राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल मध्य प्रदेश में राजस्थान टीम का भव्य स्वागत

 एक आईना भारत


केसरिया हिंदू वाहिनी का राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल मध्य प्रदेश में राजस्थान टीम का भव्य स्वागत

जोधपुर ग्रामीण/विक्रमसिंह राठौड़ नाथड़ाऊ ‌। केसरिया हिंदू वाहिनी के प्रदेश  महामंत्री महादेव शर्मा ने बताया कि भोपाल मध्य प्रदेश में केसरिया हिंदू वाहिनी के तत्वधान में  गौरक्षा व हिन्दूत्व को लेकर गौरक्षा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष संत रामगिरी महाराज के सानिध्य, संस्थापक अतुल मिश्रा, मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा  व महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेखा सक्सेना की अध्यक्षता में  राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में राजस्थान सहित सभी राज्यों की केसरिया हिन्दू वाहिनी टीमों के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस मौके  मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, गौ मंत्रालय के अध्यक्ष शिव चौबे, राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष सुरेखा सक्सेना, गौरक्षा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगिरी महाराज,  राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश गहलोत, राष्ट्रीय सचिव महिला मोर्चा हरी चौधरी, राजस्थान  युवा प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी नरसिंह गहलोत व राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता सुमेर सिंह राठौड़  ने गौ रक्षा, धर्म, संस्कृति, नशा मुक्ति, रक्तदान, निशुल्क गरीब बच्चों को शिक्षा, महिला रोजगार, राम मंदिर निर्माण, वृक्षारोपण, हिन्दू बोर्ड व गौरक्षा बोर्ड का गठन करवाना सहित  विभिन्न विषयों पर उद्बोधन दिया। इस अवसर पर मानवाधिकार न्याय सुरक्षा ट्रस्ट   के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशन गोयल, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष विश्नोई, राजस्थान सह प्रभारी रामचंद्र खिलेरी,जोधपुर संभाग अध्यक्ष युवा मोर्चा दीपाराम सांखला, बीकानेर जिला अध्यक्ष श्रवन विश्नोई, यश गोयल, अमित चौधरी आदि राजस्थान के पदाधिकारी उपस्थित थे

Attachments area
और नया पुराने