खेल मैदान पर हुए अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीण हुए लामबन्द


एक आईना भारत
खेल मैदान पर हुए अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीण हुए लामबन्द 


कुचामन सिटी से संवाददाता रामनिवास प्रजापति

 दांतारामगढ़ की ग्राम पंचायत मोटलावास के राजस्व ग्राम सुन्दारिया में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान पर हुए अतिक्रमण के विरोध में सोमवार को ग्रामीण लामबन्द हुए। ग्रामीणों ने तहसीलदार दांतारामगढ़ को अतिक्रमण हटाने की लिखित शिकायत की हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के पास जो खेल मैदान बना हुआ हैं। उस खेल मैदान पर नाजायद अतिक्रमण करने की नीयत से सुन्दारिया गांव के कुछ लोग जगदीश पुरी, मदन पुरी पुत्रगण पन्ना पुरी, सुंदर पुरी पुत्र सांवर पुरी, गिरधारी पुरी, गुलाब पुरी पुत्रगण तुल पुरी, मोहन पुरी पुत्र भूरा पुरी, सांवर पुरी पुत्र नानू पुरी ने डोली लगाकर कब्जा कर रखा हैं। उक्त भूमि विद्यालय की भूमि हैं जिस पर ये लोग नाजायज कब्जा कर रखा हैं। उनको मना करने पर लड़ाई-झगड़ा करने पर आमादा हो रहे हैं। गांव के काफी लोगों ने उनको मना किया लेकिन उक्त लोग किसी की भी नहीं मान और उल्टा मारने-पीटने पर उतारू हैं। मौके पर झगडा होने का पूरा पूरा अंदेशा हैं। गांव के सभी लोग काफी रोष में हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि उक्त लोगों पर पांच दिन में कार्यवाही नहीं की गयी तो गांव के सभी लोग मिलकर गांव में धरना देंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
और नया पुराने