बजट 2021 देश को विकास के पथ पर अग्रसर करेगा - विधायक जोगेश्वर गर्ग
जालोर ( श्रवण कुमार ) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार भाजपा कार्यालय जालोर में विधायक जोगेश्वर गर्ग ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित जिला उप प्रमुख पेपी देवी जिला मीडिया प्रभारी व नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी नगर परिषद सभापति गोविंद टॉक जालौर प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित सायला प्रधान ढोमी देवी राजपुरोहित उपस्थित थे ! जिसमे विधायक जोगेश्वर गर्ग ने बताया कि 'देश की आशा और आकांक्षाओं की पूर्ति वाले बजट' का स्वागत है। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टेक्नोलॉजी के महत्व पर ध्यान के कारण भारत के इतिहास में पहली बार पेपरलेस बजट के प्रस्तुतीकरण के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अभिनंदन है। विधायक गर्ग ने कहा, 'वर्तमान आम बजट लोक कल्याणकारी, सर्वसमावेशी तथा 'आत्मनिर्भर भारत' की मंशा के अनुरूप है। बजट में किसान, मध्य वर्ग, गरीब, महिलाओं समेत प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखा गया है। यह अर्थव्यवस्था को गति देने एवं देश के हर नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य करेगा।''अंत्योदय की भावना को साकार करता वर्तमान आम बजट अभिनंदन योग्य है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के उन्नयन में मील का पत्थर साबित होगा। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।' उन्होंने कहा, 'कोरोना के कारण जब वैश्विक अर्थव्यवस्था संकट का सामना कर रही है, उस संक्रमण काल में ऐतिहासिक, व्यावहारिक और विकासोन्मुखी बजट के लिए माननीय वित्तमंत्री का हार्दिक अभिनंदन।' निःसंदेह यह बजट समस्त भारतीयों की वित्तीय अपेक्षाओं को पूर्ण करने वाला साबित होगा। बजट न केवल आम आदमी के सपने साकार करने, आमजन की आकांक्षाओं को आकार देने और देशवासियों की आशाओं को पूर्ण करने वाला है बल्कि देश को समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के स्वप्न 'हर हाथ को काम' को साकार करता यह आम बजट सर्वोत्कर्ष को समर्पित है। बजट के सभी प्रस्तावों पर 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' मंत्र का प्रभाव स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है। यह 'नए भारत' की 'नई अर्थनीति' का प्रकटीकरण है। रोप वे की जगह जालोर दुर्ग पर बने सड़क मार्ग - जालोर दुर्ग की सामरिक दृष्टि को देखते हुए सड़क मार्ग बने तथा रोप वे की राशि से सड़क मार्ग बनाया जाए ! आरओबी पर भी स्पष्ट किया कि इसका निर्माण भारत सरकार करेगी, प्रदेश कांग्रेस सरकार मात्र थोथी घोषणाएं कर रही है। जवाई नहर परियोजना पर विधायक ने बताया कि राज्य सरकार आमजन के हित मे कार्य नही कर रही है, केवल जूठे वादे कर रही है।विधायक ने कहा, 'कोरोना के कारण आज जब विश्व की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाएं संकटग्रस्त हैं, उस संक्रमण काल में इतने व्यावहारिक और विकासोन्मुखी बजट हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री एवं मा. वित्त मंत्री का हार्दिक अभिनंदन। निःसंदेह यह बजट सभी भारतीयों की वित्तीय अपेक्षाओं को पूर्ण करने वाला सिद्ध होगा।' उन्होंने कहा, 'स्वास्थ्य बजट में अभूतपूर्व वृद्धि तथा प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की सौगात मा. प्रधानमंत्री के 'स्वस्थ भारत' के संकल्प को पूर्णता प्रदान करेगी। आमजन के 'उत्तम स्वास्थ्य' को समर्पित बजट हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री एवं मा. वित्त मंत्री का हार्दिक धन्यवाद।' 'अर्थव्यवस्था का 'ग्रोथ इंजन' कहे जाने वाले MSME क्षेत्र के लिए बजट में ₹15,700 करोड़ की घोषणा, रोजगार के अनेक अवसरों के सृजन के साथ 'आत्मनिर्भर भारत' की संकल्पना को साकार करेगा। राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा जिस प्रकार से धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं जिसमें अपने कार्यकर्ताओं को किसान बताकर आमजन को गुमराह कर रहे हैं इस सरकार द्वारा जो जो जनहित के वादे किए गए थे उनमे कोई वादे पूरे नहीं किए गए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान भारताराम चौधरी सूजाराम राजपुरोहित कमलेश बुनकर उत्तमसिंह सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
jalore