*भारतीय जनता पार्टी मंडल आहोर का प्रशिक्षण वर्ग आज से*






*भारतीय जनता पार्टी मंडल आहोर का प्रशिक्षण वर्ग आज से*
एक आईना भारत 
आहोर।

भारतीय जनता पार्टी मंडल आहोर का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से स्थानीय प्रजापत धर्मशाला में आयोजित होगा। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के 100  कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेंगे, और यह प्रशिक्षण कुल 10 सत्रों में संम्पन्न होगा।जिसमें आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, विधानसभा प्रभारी ईश्वरसिंह थुम्बा, प्रशिक्षण संयोजक खेमराज देसाई, सह संयोजक नरपतसिंह अरणाय, समन्वयक भभूतराम सोलंकी उपस्थित रहेंगे। प्रशिक्षण वर्ग 23 फरवरी को सुबह 9 बजे से आरम्भ होकर दूसरे दिन शाम5 बजे तक चलेगा।जिसमे विभिन्न वक्ता अलग अलग विषयों पर उदबोधन देंगे। यह जानकारी आहोर भाजपा मंडल अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत ने दी।
और नया पुराने