राजपुरोहित ब्राह्मण सेवा संघ जालौर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम पर आहोर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राजपुरोहित ब्राह्मण सेवा संघ जालौर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम पर आहोर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

2 माह बाद भी टीकम सिंह राजपुरोहित के हत्यारों की नहीं हुई है गिरफ्तारी   
 
 आखिर कौन है  जो हत्याकांड का खुलासा होने नहीं दे रहा है परिवार का कहना है कि हमारी किसी से नहीं थी कोई दुश्मनी  ?

आहोर विधायक    छगनसिंह राजपुरोहित ने विधानसभा में भी उठाया मुद्दा टीकम सिंह हत्याकांड  का

एक आईना भारत/ भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी

आहोर   उपखंड अधिकारी को शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन  राजपुरोहित ब्राह्मण सेवा संघ के    कोषाध्यक्ष करण सिंह राजगुरु के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में बताया कि

  10 दिसंबर 2020   आहोर के टीकम सिंह राजपुरोहित  का शव  भागली पुरोहितान के निकटवर्ती तालाब के किनारे पड़ा हुआ मिला था और इस घटना को लेकर मृतक के पुत्र गोपाल सिंह राजपुरोहित ने पुलिस थाना  आहोर में मुकदमा भी दर्ज करवाया था घटना को 2 माह बीत जाने के बावजूद भी  आरोपी    पुलिस के गिरफ्त से कोसों दूर है  जिससे परिवार गहरे सदमे में है परिवार को डर है कहीं हमारी भी हत्या नहीं हो जाए अतः आपसे हमारा विशेष अनुरोध है कि 7 दिन के अंदर टीकम सिंह जी राजपुरोहित के हत्याकांड का खुलासा किया जाए   अन्यथा   हम सब मिलकर उपखंड अधिकारी आहोर कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठेंगे जिस में होने वाली घटना की समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की रहेगी   इस मौके पर सेवा संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट जगदीश कुमार राजपुरोहित उपाध्यक्ष भोपाल देव सिंह आहोर वकील मंडल के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष गोमती वाल     चंदन सिंह  राजपुरोहित राजपुरोहित सेवा संघ के समस्त सदस्य एडवोकेट विक्रम सिंह एडवोकेट भरत सिंह राजपुरोहित पूर्व प्रधान भंवरलाल मेघवाल एवं सतीश कॉम के लोग उपस्थित रहे
और नया पुराने