मानव इन्स्टीट्यूट में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
एक आईना भारत
चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू कस्बे में रविवार को मानव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तत्वाधान में मानव पीजी कॉलेज चाकसू में संत रविदास जयंती समारोह के उपलक्ष में कबड्डी प्रतियोगिता का सात दिवसीय समारोह का शुभारंभ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि मालवीय नगर विधानसभा विधायक कालीचरण सराफ ने विधिवत उद्घाटन किया। समारोह के मुख्य प्रवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम एवं विशिष्ट अतिथि भवन निर्माण एवं संक्रम समिति नगर निगम जयपुर ग्रेटर के जितेंद्र श्रीमाली एवं भाजपा नेता बसंत चौधरी ने शिरकत की। संस्था के निदेशक विकेश खोलिया ने अतिथियों का माल्यार्पण शिल्ड एवं साफा बंधाकर स्वागत किया। और सरस्वती वंदना से समारोह का शुभारंभ हुआ। समाज सुधारों की विस्तृत जानकारी देते हुए समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव को समाप्त करने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता निंबाराम में संत रविदास के जीवन वृतांत पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान संत एवं समाज सुधारक बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। जितेंद्र श्रीमाली ने अपने उद्बोधन में संत रविदास के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता एवं भाईचारे स्थापित करने पर बल दिया। समारोह में पार्षद विनोद राजोरिया, दिनेश शर्मा, त्रिवेणी श्याम शर्मा, मेहराज खान, गंगा देवी, ममता देवी मीणा, भैरूराम चौधरी, भवानी सिंह लोधा, चाकसू भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामधन सैनी, कोटखावदा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज मीणा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं छात्र उपस्थित रहे। प्रतियोगिता उद्घाटन मुकाबला बालाजी क्लब चाकसू तथा पिंक सिटी क्लब हाथोज के बीच खेला गया। जिसमें बालाजी क्लब चाकसू विजय रहे।
Tags
chaksu