बाकरा में विशेष पुजा अर्चना के साथ मनाई सती माता की वर्षगांठ
जालोर सायला निकटवर्ती बाकरा गांव में राजपुरोहित मकवाणा परिवार द्वारा सती माता की वर्षगांठ विशेष पूजा अर्चना व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।चेतनसिंह केवाणी व दिनेश हिराणी ने बताया कि वर्षगांठ पर महाप्रसादी के लाभार्थी परिवार के निवास से गाजेबाजे के साथ सती माता मन्दिर पहुंचे। मन्दिर में माता का श्रृंगार किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता की विशेष पूजा अर्चना की गई तथा प्रसादी का भोग लगाकर शीश नवकार खुशहाली की कामना की। वहीं श्रद्धालुओं ने भी मन्दिर में दर्शन कर मन्नत मांगी। मन्दिर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया। वही दोपहर में राजपुरोहित सती माता नवयुवक मंडल की व्यवस्था में कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें कई माताओ-बहनो ने अपने सर पर कलश रखकर कलश यात्रा निकाली, जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के बाद चढ़ावे के लाभर्थियों का बहुमान किया गया। इस शुभ अवसर पर रात्रि भजन संध्या व महायज्ञ का भी आयोजन किया गया। राजपुरोहित सती माता नवयुवक मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
jalore