जालोर महोत्सव की सफलता टीम वर्क का परिणाम-गुप्ता





जालोर महोत्सव की सफलता टीम वर्क का परिणाम-गुप्ता

जालोर ( श्रवण कुमार  ) जालोर वासियों के जोश और उत्साह ने जालोर महोत्सव को सफल बनाया। इतनी अच्छी टीम बधाई की हकदार है और इसमें महिलाओं की भूमिका काबिले तारीफ, ये बात जालोर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कही वे मूकबधिर छात्रावास में पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जालोर महोत्सव 2020 और 2021 के कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन के कोरोना काल के मुश्किल समय में सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप इस कार्यक्रम को आयोजित करने के फैसले को जालोरवासियों ने अपने अनुशासन से सफल बनाया और इसके लिए जालोरवासी साधुवाद के हकदार है। उन्होंने कहा कि राज्य में और भी कई जगह मेले होते हैं लेकिन जालोर जैसी टीम और जिलेवासी अनुपम है। उन्होंने पंचायत समिति स्तर पर भी जालोर महोत्सव के बेहतरीन आयोजन के लिए समन्वयकां की प्रशंसा की। जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर ने अपने उद्बोधन में बताया कि जालोर महोत्सव जालोरवासियों का उत्सव है, हर जिलेवासी पूरे उत्साह के साथ साल भर फरवरी में होने वाले इस महोत्सव का इंतजार करता है और महोत्सव में अपना पूर्ण सहयोग देता है। उन्होंने जिलाधीश गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग और निर्देशों के बिना कार्यक्रम को सफल नहीं बनाया जा सकता था। उन्होंने कलेक्टर गुप्ता के कम समय में जालोर महोत्सव के आयोजन का फैसला लेकर जिलेवासियों की भावनाओं की कद्र करने के लिए साधुवाद दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जालोर उपखंड अधिकारी एवं जालोर महोत्सव के मुख्य समन्वयक चंपालाल जीनगर ने अगले साल पुनः इसी जोश के साथ जालोर महोत्सव मनाने और नवाचारों के साथ आने की बात कही उन्होंने कहा कि हमें अपने प्रयासों से जालोर महोत्सव को राष्टीय पटल पर लाना है। इससे पूर्व अतिथियों ने जालोर महोत्सव 2020 और 2021 में अपनी सहभागिता निभाने वाले पंचायत समिति स्तर और उपखंड स्तर के कार्यकर्ताओं एवं कॉर्डिनेटर्स का स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में पूर्व विशेष योग्यजन आयुक्त धन्नाराम पुरोहित, जालोर नागरिक बैंक के अध्यक्ष नितिन सोलंकी, जालोर महोत्सव के समन्वयक तरूण सि़़़द्धावत, पूर्व समन्वयक हितेश प्रजापत, सेवानिवृत वरिष्ठ लेखाधिकारी ईश्वरलाल शर्मा, नारायणलाल भट्ट, परमानंद भट्ट, टैक्सी यूनियन के अंबालाल परिहार सहित कार्यकर्ता, विभिन्न प्रतियोगिताओं के समन्वयक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन मांगीलाल गुर्जर, नरपत आर्य नूर मोहम्मद एवं तेजसिंह ने किया।
और नया पुराने