चाकसू - नगरपालिका में युवक ने किया अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन, आत्मदाह की दी चेतावनी
एक आईना भारत
चाकसू कस्बे में नगरपालिका प्रशासन आमजन की समस्याओ के समाधान के लिए समर्पित होने के लाख दावे करे लेकिन सच्चाई इसके उलट है। नगरपालिका का
आलम यह है कि यहॉ वर्षो से लोगो की फाईले अटकी पडी है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का इस ओर कोई ध्यान नही है। अधिकारी कार्यालय में कब आते है और कब जाते है इसकी जानकारी लेने वाला कोई नही है। ऐसे मे आमजन अपने कार्य करवाने के लिए दिनभर नगरपालिका के चक्कर लगाता रहते है। युवक करीब सवा ग्यारह बजे तक अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करता रहा, लेकिन तब तक भी नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी जितेन्द्र कुमार मीणा अपनी सीट से नदारद मिले।
गुरुवार सुबह नगरपालिका की कार्यशैली से नाराज युवक ने नगरपालिका परिसर में अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। मौजूद कर्मचारियों को आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। युवक का प्रदर्शन व आत्मदाह की चेतावनी सुनते ही मौजूद पालिका कर्मचारियों के हुए परेशान और युवक से समझाईश करने लगे।
प्रदर्शन कर रहे वार्ड 14 निवासी युवक अभिषेक सांवरिया ने बताया कि उसने आठ माह पूर्व नगरपालिका में नल कनेक्शन की एनओसी के लिए आवेदन किया था।
इसके बाद से अब तक युवक को एनओसी नही दी गई जिसके चलते उसे नल का कनेक्शन नही मिल रहा है। युवक ने बताया कि आठ माह से वह लगातार नगरपालिका परिसर के चक्कर लगा रहा है लेकिन परिसर में अधिकारी एक दूसरे अधिकारी की अनुपस्थिति का हवाला देकर बार-बार टरका देते है। कई बार आग्रह करने पर आखिर में पालिका कर्मचारियों द्वारा फाईल गुम होने की कहकर पल्ला झाड लिया गया। जैसे ही युवक ने प्रदर्शन शुरु किया ।मौजूद कर्मचारी फाईल निकाल कर लाये और पन्ने पलटते नजर आये।
जिम्मेदार लोगों ने यह दिया जवाब
जब इस मामले में पालिका में मौजूद जेईएन मुकेश स्वामी से फोन पर बात की गई तो उन्होने बताया कि आठ माह से फाईल मेरे पास नही पहुॅची। वैसे भी मेरा काम मौका देखकर रोड कटिंग चार्ज वसूल कर एनओसी जारी करने का है। इसमें अगर ओर कोई रोडा है तो वह उच्च अधिकारी ही बता सकते है। वही मामले की जानकारी लेने के लिए जब नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी जितेन्द्र कुमार मीना से फोन पर सम्पर्क किया गया, तो बार-बार फोन करने पर भी उन्होने फोन रिसिव नही किया।
पोल खुली तो मिडिया से कवरेज रोकने की गुहार
सूचना मिलते ही जैसे ही मिडिया कवरेज के लिए वहां पहुचा तो पालिका कर्मचारी अपनी कार्यशैली की पोल खुलती देख मिडिया से कवरेज रोकने की गुहार करने लगे और अपनी गलती को छिपाकर सफाई देते नजर आये।
Tags
chaksu