सरस्वती माता मंदिर में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित



एक आईना भारत


 सरस्वती माता मंदिर में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित


फरवरी। पाली सिटी शहर के पुनायता स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में गुरूवार को स्व.डुंगर सिंह (फौजी साहब) की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नि श्रीमती बाया कंवर की ओर से वैदिक मंत्रोचार के साथ सरस्वती माता मंदिर में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। आयोजन समिति के चंदन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि माँ सरस्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही आयोजन कर्ता परिवार एवं विधालय स्टाफ में काफी उत्साह देखने को मिला। उन्होने बताया कि विधालय में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित होने से विधालय में भक्तिमय माहौल बनेगा। इस मोके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य अब्दुल हनीफ, राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, रविन्द्र सिंह राजपुरोहित,पार्षद लूण सिंह राजपुरोहित, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार,समीर गोहरान,संदीप सिंह राजपुरोहित, सुभाष चन्द्र ,अमित कुमार सैनी,चंदन दिवाकर, विनिता शर्मा, श्रीमती कान्ता असावा, सुमन बारहठ, निधि जोशी,संतोष बोराणा,रेणु मटनानी, समेत शाला स्टाफकर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन चंदन सिंह राजपुरोहित ने किया।
और नया पुराने