गौ माता के लिए पक्के निर्माण से स्थाई चाराग्रह का लिया निर्णय






एक आईना भारत/बम्बोर

गौ माता के लिए पक्के निर्माण से स्थाई चाराग्रह का लिया  निर्णय


सरपंच दीपाराम चौधरी ने बताया उटाम्बर गांव के निराश्रित अनाश्रित गौवंश हेतू संचालित गौसेवा शिविर मे गांव के  किसानो द्वारा गौसेवार्थ प्राप्त चारे को जमा करने के लिये पक्के निर्माण से स्थाई चारागृह का शिलान्यास निर्वाण संत बाबा वासुदेवमूनि भोमियाजी का थान उटाम्बर व गौचर विकास को समर्पित संत भूवनेश्वरमूनिजी तैखला धाम के पावन सानिध्य मे गौभक्तो द्वारा स्वः जवाहरसिह राजगुरू की स्मृति मे गौसेवार्थ  भेट की गई भूमि पर किया गया।
ग्राम पंचायत उटाम्बर से निर्विरोध निर्वाचित सरपंच दिपाराम डुडी द्वारा पुर्व मे घोषित गौसेवार्थ 11 लाख रूपये से इस 25×50×21  चारागृह गौदाम का पक्का निर्माण कार्य किया जायेगा।
गौसेवार्थ पावन कार्य के शिलान्यास समारोह मे गौपसिह राजगुरू, कंवरलाल राठी,  देवीसिह सिसोदिया,नरपतसिह राजगुरू,कानदास संत, गिरधारीलाल राणेजा, चौथाराम भादू, राणाराम भादू, लूणाराम पंवार, अहदअली छिपा, गोपाराम भादु,राधेश्याम भट्टङ , सुरेशराठी, सहित अनेक गौभक्तो के साथ भूमिदाता परिवार से किशोरसिह राजगुरू , सुरतानसिह राजगुरू  चैनसिह राजगुरू उपस्थित हुऐ।


Sent from vivo smartphone
और नया पुराने