हाईवे पर मृतक गाय से टक्करी बाइक, 2 लोग घायल
एक आईना भारत
चाकसू
चाकसू (निस.) चाकसू शनिवार देर रात को नेशनल हाईवे 12 टोंक रोड बाईपास सिरोजिया पुलिया के पास हाइवे पर मृतक गाय को चौथ के बरवाड़ा के निवासी वीरेंद्र व राजू जयपुर जाते समय चाकसू नेशनल हाईवे के बीच सड़क पर एक गाय मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। वही बाइक सवार तेज रफ्तार से जा रहे थे। तभी मृतक गाय को बचाने के चक्कर में गाय को टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही गिर गई। जिससे दो बाइक सवार घायल हो गए। वहीं राहगीरों की सूचना पर टोल एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों बाइक सवारों घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके पश्चात टोल पेट्रोलियम गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक गाय को बीच सड़क से हटकर यातायात साधनों को सुचारु रुप से चालू करवाया।
Tags
chaksu