भाजपा प्रदेश मंत्री ने श्याम होटल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया
एक आईना भारत
चाकसू
चाकसू (निस):- चाकसू कस्बे में नेशनल हाईवे 12 पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चाकसू कस्बे में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव, भूपेंद्र यादव व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम यादव, जयपुर दक्षिण देहात का कार्यक्रम में स्वागत किया। इसके पश्चात चाकसू बाईपास पर स्थित श्याम होटल एवं रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर होटल संचालक हनुमान गुर्जर ने प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम यादव का माला व साफा पहनाकर कर स्वागत किया। इस मौके पर शयोजीराम यादव, सीताराम यादव सुनीता गुर्जर, युवा मोर्चा मोहित अग्रवाल, श्याम शर्मा, बलराम गुर्जर, हिमांशु गुर्जर, नेहा गुर्जर सहित भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Tags
chaksu