आनलाईन महिला आम सभा का आयोजन संपन्न




आनलाईन महिला आम सभा का आयोजन संपन्न  

एक आईना भारत


 कोटखावदा क्षैत्र के गुरूडवासी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थानी महिला सहकारी सेवा समिति शील की डूंगरी चाकसू की ऑनलाइन आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के क्षेत्र की महिलाएं ने भाग लिया। मीटिंग के आयोजन से पहले महिलाओं का पंजीयन किया गया। आम सभा की शुरुआत करते हुए इसमें महिलाओं की छोटी-छोटी बचत के बारे में जानकारी दी गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान व आपसी विश्वास के साथ कार्यों को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने हेतु सामाजिक आर्थिक शक्ति सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला गया एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। दूध उत्पादन डेरी उपाध्यक्ष छोटी देवी मीणा, रोशनी देवी मीणा, स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष रेखा शर्मा, आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम समन्वयक मुकेश शर्मा, कार्यकर्ता राहुल शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य गोपाली मीणा, आशा सहयोगी रेखा शर्मा, संतोष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook