रूपा व्यास अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 'नारी रत्न अवार्ड' से दिल्ली में होंगी सम्मानित
अगवरी / नई दिल्ली संस्थापक एवं महासचिव राष्ट्रीय बाल युवा नारी जागृति मंच(दिल्ली) मुकेश कुमार भोगल ने बताया कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच अध्यक्षा,शिक्षिका,समाज सेविका व कवयित्री रूपा व्यास को उनकी शैक्षणिक,साहित्यिक,सांस्कृतिक व सामाजिक उपलब्धियों के लिए आगामी 8 मार्च,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में 'नारी रत्न अवार्ड-2021' से अलंकृत किया जाएगा।
इस अवसर पर भारत के केबिनेट मंत्री,बॉलीवुड अभिनेता व अभिनेत्री उपस्थित होंगे व देशभर के प्रसिद्ध बालक व बालिका,युवा व महिलाएं को सम्मानित किया जाएगा।
रूपा की इस उपलब्धि पर
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थापक सह मार्गदर्शक दीपक क्रांति,सेंट पॉल्स सैकंडरी स्कूल प्रिंसिपल फादर जॉर्ज.वी.जे.,समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं,स्कूल स्टाफ,उनके माता-पिता,मिथलेश व्यास,महेश व्यास,दीपा व्यास,पूर्वी शर्मा,मंच पदाधिकारियों,बदलाव मंच ट्रस्ट अध्यक्ष रूपक क्रांति,रूपेश क्रांति,मुमताज हसन तथा पार्षद वंदना शर्मा,संतोष शर्मा,पार्षद पदमा सोनी,सेवा भारती मनोज मलिक सहित रावतभाटा वासियों ने रूपा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Tags
agwari