भाजपा महिला मोर्चा ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया

भाजपा महिला मोर्चा ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया

राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत

चाकसू ब्यूरों रिपोर्ट:- चाकसू मुख्यालय के कोटखावदा मोड़ पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ महिला मोर्चा द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन हुआ। जिसमें महिलाओं ने राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मटके फोड़े एवं मुख्यमंत्री व चाकसू विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष रामानंद गुर्जर ने बताया कि कांग्रेस सरकार में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बड़े है हाल ही अलवर में हुए घटना में बलात्कारियो पर कोई कार्यवाही नही हुईं है। गरीबो की कोई सुनवाई नही हो रही है। इस मौके अनिता देवी, गंगा देवी, पार्षद दिनेश शर्मा, ममता मीना, विनोद राजोरिया, पूर्व पार्षद आशा गोस्वामी, महिला मोर्चा उमा शर्मा, जिला आईटी सेल देवेंद्र शर्मा, रवि प्रकाश शर्मा, युवा मोर्चा मोहित अग्रवाल, एवं सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रही।
और नया पुराने