अज्ञात वाहन की टक्कर से गौमाता हुई गंभीर घायल
एक आईना भारत
चाकसू/संवाददाता अशोक प्रजापत
चाकसू ब्यूरों रिपोर्ट:- चाकसू उपखंड क्षेत्र के पास बीलवा सहारा सिटी टोक रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक गौ माता बुरी तरह घायल हो गई। सूचना मिलते ही श्री राधे गोविंद गो सेवा ग्रुप बीलवा के सदस्य महेश, सुरेश, रामगोपाल तुरंत प्रभाव से वहां पर पहुंचे, गौ माता की सीरियस हालत को देखते हुए गौ माता को तुरंत प्रभाव से हिंगोनिया गौशाला के लिए लेकर रवाना किया। सदस्यों ने बताया कि गौमाता का एक्सीडेंट इतना जोरदार था कि गौ माता का शरीर पूरी तरह बाहर निकल चुका था। हिंगोनिया गौशाला में गौमाता का तुरंत ऑपरेशन चालू करवाया गया, डॉक्टर्स की टीम के द्वारा गौ माता के पेट से बहुत अधिक मात्रा में पॉलिथीन और लोहे की जाली बाहर निकली गई। गौ माता बिल्कुल स्वस्थ व ठीक हो कर खड़ी हो गई, डॉक्टर ने बताया कि गौमाता को टांके लगा दिए गए हैं अब घाव धीरे-धीरे सही हो जाएगा।
आसपास के लोगों ने श्री राधे गोविंद गो सेवा ग्रुप बीलवा के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
Tags
Jaipur