राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों एवम बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा ने ज्ञापन सौंपा
जालौर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी सांचोर द्वारा राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों एवम बढ़ते अपराध और सांचोर विधानसभा मैं रबी की फसल भारी नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी जी को दिया गया । जिंसमे सांचोर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी भाजपा नेता दानाराम चौधरी, जनआंदोलन संयोजक भगवानाराम माली, हरचंद पुरोहित पालड़ी जिला मंत्री महेंद्रसिंह झाब सांचोर,नगर अध्यक्ष पुरेन्द व्यास, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सांवलाराम देवासी महामंत्री शम्भूसिंह राव,युवा मोर्चा अध्यक्ष ललित राजपुरोहित, महामंत्री भावेश सोनी पूर्व महामंत्री गणपत पुरोहित पालड़ी हरिसिंह राव दौलाराम चौधरी, पहाड़सिंह राव बोरली शैतानसिंह दांतिया,नरपत पुरोहित बालेरा, अर्जुन देवासी गणपत दवे, मांगीलाल दर्जी संजय शर्मा, रमेश राजपुरोहित, रविन्द्र दहिया, मुकेश, दिनेश सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
jalore