*डॉ.राजकुमारी को मिला नारी गौरव सम्मान*
एक आईना भारत
नई दिल्ली डॉ. राजकुमारी सहायक प्रवक्ता ज़ाकिर हुसैन कॉलेज सांध्य (दिल्ली विश्वविद्यालय) को ममता भूपेश जी राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास (राजस्थान सरकार ) के द्वारा 7 मार्च 2021 को "डॉ. अम्बेडकर उत्थान परिषद" जयपुर से साहित्य के क्षेत्र में अपने उनके महत्वपूर्ण योगदान हेतु चयनित कर "नारी गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया। अपने लेखन के माध्यम से हमेशा ही समकालीन मुद्दों के साथ साथ समाज की स्त्रियों को चेतनाशील, शिक्षित बनने का संदेश देती है। डॉ.राजकुमारी एक बेबाक लेखिका है और साहित्य लेखन में निपुण है उन्हें कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चूका है।
ज़मीनी स्तर पर जुड़ कर अपने समाज की स्त्रियों को उनके संवैधानिक अधिकार के प्रति सचेत भी करती हैं। स्त्रियों शोषण की सामाजिक समस्याओं को निर्भीकता से लिखती ही नहीं अपितु देश की हर शोषित स्त्री के न्याय, अधिकार के आंदोलनों में शिरकत भी करती है। यही कारण है कि वो बहुजन स्त्रियों की प्रेरणास्रोत भी बन रही है।
Tags
New Delhi