अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कवरेज

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कवरेज

हर क्षेत्र में सबसे    अग्रणी धवला की एएनएम अनीता व्यास     

  
अब तक सैकड़ों पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है   एएनएम


  एक  आईना  भारत  

अगवरी   वर्तमान समय में महिलाएं भी पुरुषों से हर क्षेत्र में आगे हैं और हर क्षेत्र में अपनी धाक जमाए हुए हैं भले ही चिकित्सा क्षेत्र हो या समाज सेवा हो या रक्तदान की बात हो ऐसी ही शख्सियत है जिनका नाम है अनीता व्यास जो वर्तमान में धवला उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम के पद पर कार्यरत है अनीता व्यास द्वारा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जो कार्य सौंपा गया है उन्हें पूरी निष्ठा और लगन के साथ करती है और स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले हर पेशेंट के साथ एक परिवार के सदस्य के जैसा व्यवहार करके उनकी तकलीफ को जानकर उनका इलाज करती है उनके इस कार्य को देखकर गांव के सभी लोग उनसे काफी प्रभावित हैं    

 कोरोना काल में भी    इनकी सेवाएं जारी रही  

 जब पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा था उस भी अनीता व्यास  अपने कार्य को निष्ठा के साथ जारी रखा और अपनी जान को जोखिम में डालकर भी    चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई अपने खुद के खर्चे मास्क बना कर भी लोगों को बांटे

रक्त कोष फाउंडेशन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  है एएनएम   

  एएनएम व्यास 51 बार रक्तदान कर चुकी है सैकड़ों लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी कर चुकी हैं किसी भी समय रक्तदान के लिए फोन आता है तो वह सभी कार्य छोड़कर पहले रक्तदान के लिए तत्पर रहती है इसीलिए रक्तदान के क्षेत्र में सबसे अग्रणी संस्था रक्त कोष फाउंडेशन कि इन्हें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है रक्तदान के में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए  इन्हें तीन बार जिला स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है जिला कलेक्टर   द्वारा  एएनएम का यही कहना है रक्त के अभाव में किसी की जान ना जाए   

अब तक सैकड़ों पुरस्कार भी मिल चुके हैं 

  एएनएम अनिता व्यास को कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है और सैकड़ों पुरस्कार प्राप्त किए हुए हैं जिसमें अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार  माता यशोदा पुरस्कार  चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर तत्कालीन चिकित्सा मंत्री वासु देवनानी ने भी इन्हें सम्मानित   किया था  इसके अलावा भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं    

 5 बच्चों को गोद लिया 100  बच्चों को चरण पादुका भी बाटी


 जालोर के तत्कालीन जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी से प्रभावित होकर     पांच अनाथ बच्चों को गोद लेकर उनकी परवरिश की जिम्मेदारी ली और 100 बच्चों को चरण पादुका  भी बाटी जिसके लिए जिला कलेक्टर ने  इन्हें जिला स्तर पर सम्मानित भी किया था     एक आईना भारत की पूरी टीम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एएनएम अनिता व्यास के द्वारा किए गए विशेष कार्यों के लिए दिल की गहराइयों से सेल्यूट करती है
और नया पुराने

Column Right

Facebook