भाजपा भाद्राजून मंडल में अंतिम दिन शिविर में वक्ताओ ने किया संबोधित
जालौर गोविंदला में आकडेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ जिसमें मां भारती श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर के समक्ष द्विप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरु किया। कार्यक्रम का आज अंतिम दिन था जिसमें भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारी बुथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक कार्यकर्ताओं ने शिविर में भाग लिया प्रशिक्षण शिविर में प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता तेजसिंह ने व्यक्ति का निर्माण के विषय के बारे में चर्चा की दूसरे सत्र में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष भभूतराम सोलंकी ने कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दूसरे सत्र के समापन पर पूर्व जिला अध्यक्ष भभूत राम सोलंकी जालौर नगर मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी आहोर मंडल महामंत्री बंसी लाल सुथार ने मंडल के शक्ति केंद्र संयोजको को भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सामूहिक तस्वीर स्मृति चिन्ह रूप में भेंट की। तीसरे वक्ता जालोर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने छ: वर्षो में हुए अन्तोदय प्रयत्न पर संबोधित किया।चौथे वक्ता के रुप में भाजपा आहोर मंडल महामंत्री बंशिलाल सुथार ने प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार के शासन काल की विफलताओं पर चर्चा की। जिसमें कार्यक्रम के प्रशिक्षण संयोजक यूवी सुथार नोरवा भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष समुंदर सिंह कोरोना भाजयुमो महामंत्री जितेंद्र दवे सराणा जालोर नगर महामंत्री रतन सुथार गणपत सिंह बालोत कैलाश शर्मा पुरुषोत्तम दास श्रवणसिंह उम्मेदाराम भबुतसिंह हेमाराम कैलाशपुरी गोविन्द पुरी कानाराम सोनाराम लक्ष्मणराम चेनदास जबराराम पुनमसिंह जैसाराम व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण मोजुद रहे।
Tags
jalore