शीतला माता को लगाया ठंडे का भोग, मन्दिर परिसर में हुआ गेर नृत्य
एक आईना भारत। उम्मेदपुर
उम्मेदपुर कस्बे सहित आस-पास के गांवो में हर्षोल्लास से मनाया शीतला सप्तमी का पर्व को लेकर शुक्रवार को घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। वहीं अगले दिन शनिवार को महिलाओं ने व्रत रखकर शीतला माता की कथा सुनी व माता को ठंडे भोजन का भोग लगाया गया। कस्बेवासियों सहित आस- पास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। वहीं माता के मंदिर में दर्शन कर खुशहाली की कामना की। जहां शनिवार सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी रही।शनिवार शाम को गैर नृत्य का आयोजन हुआ।गेर नृत्य के दौरान उम्मेदपुर कस्बे के आस-पास के गांवो से मोरुआ पचानवा मालपुरा बेदाना सहित कई गांवो के गेरीयों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शीतलामाताजी को गुड़ व नारियल चढ़ाया व गेरीयों ने ढ़ोल थाली की थापों पर जमकर गेर नृत्य के साथ शीतला माता की जयकारे बोली। साथ ही शीतलामाताजी परिसर मे बैठक भी हुई।
Tags
ummedpur