जोधपुर शहर
1 अप्रेल
बुधवार शाम 4:00 बजे चौपासनी पांचवी रोड अग्रवाल बगीची में राज्य प्रमुख चित्र एवं योजना प्रवीण ठकराल की अध्यक्षता में प्रदेश में जिला स्तरीय पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महाराष्ट्र के सह संपर्क प्रमुख दिनेश बोहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया वह शिवसेना इस बार दमखम के साथ विधानसभा व लोकसभा चुनाव लड़ेगी। प्रदेश स्तर पर शिवसेना सदस्यता अभियान चलाएगी इस मौके पर होली स्नेह मिलन के उपलक्ष में शिवसेना के नई नियुक्तियां की गई। राज्य प्रमुख वित्त योजना के प्रवीण ठकराल ने अमित माहेश्वरी को उप राज्य प्रमुख पद पर नियुक्त किया इस कड़ी में प्रदेश महासचिव के पद पर विजय सिंह राजपुरोहित बाड़ा को नियुक्त किया गया,ओम गिरी गोस्वामी को जिला उप प्रमुख नियुक्त किया, गोपाराम सुथार को लूणी विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया,आदित्य मेहता को सरदारपुरा ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया,रामेश्वर परिहार को जोधपुर शहर प्रमुख पद पर नियुक्त किया गया, कमलेश मूलचंदानी को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड प्रमुख, कैलाश सुथार पाल शिल्प ग्राम प्रमुख पद पर नियुक्त किया सभी नवनियुक्तियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।इस मौके पर प्रदेश सचिव जयकिशन सिंघल उप राज्य प्रमुख सोहन सिंह राव सहित शिवसेना के सदस्य उपस्थित थे
Tags
Jodhpur