जिले में 92 नए कोरोना पॉजीटिव आए।
अब तक कोरोना वायरस से 9743 हुए संक्रमित, 7444 हो चुके हैं स्वस्थ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गजेन्द्र सिंह देवल ने बताया कि रविवार को जिले में 92 नए व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है।
जिले में 19 जालोर शहर, 1 आईपुरा, 1 ऐलाना, 1 आहोर, 1 अजोदर, 1 आसाना, 1 बादनवाड़ी, 3 बासडा, धनजी, 1 छिपरवाड़ा, 3 चौचवा, 1 डाबली, 1दांतलावास, 2 देबावास, 1 देता कला, 1 धोलपुरा, 1 भाद्राजून, 1 गोंग, 3 गुड़ा बालोतान, 2 हरजी, 1 जसवंतपुरा, 2 कुंआरडा, 1 कलापुरा, 1 कानदर, 1 केरवी, 1 केश्वना, 1 खारी, 1 कोटड़ा, 2 लेटा, 1 मूलेवा, 1 मीरपुरा, 1 निम्बला, 3 पादरली, 1 पाणवा, 1 पूरण, 1 रानीवाड़ा, 1 राजीकावास, 5 रंगाला, 3 रेवतड़ा, 1 रोडला, 3 सांकड़, 1 सनवाडा, 2 सायला, 1 सेडिया, 1 सेवाड़ा, 3 शंखवाली, 2 सिराना, 1 सिवना, 1 टिटोप, 1 उम्मेदाबाद एवं 1 वीराना में व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
जिले में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 9743 हो गई है। इनमें से 7444 स्वस्थ हो चुके है। विभाग की ओर से अब तक 2 लाख 55 हजार 545 सैम्पलों की जांच की गई है, जिनमें से 2 लाख 44 हजार 863 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में एक्टिव 2223 केस है।