ऑल इंडिया कांग्रेस बिग्रेड कमेटी ने केन्द्र सरकार के खिलाफ दिया सांकेतिक धरना

ऑल इंडिया कांग्रेस बिग्रेड कमेटी ने केन्द्र सरकार के खिलाफ दिया सांकेतिक धरना


सिवाना :- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज कस्बे के स्थानीय  पेट्रोल पम्प पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एंव  ऑल इंडिया कांग्रेस बिग्रेड कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने हेतु विरोध  प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम कम करने व महगांई को रोकने उचित कदम उठाने की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष भगाराम मेघवाल ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने हेतु चौपडा़ पेट्रोल पम्प पर विरोध प्रदर्शन किया ओर राष्ट्रपति के नाम सिवाना उपखण्ड अधिकारी कुसमलता चौहान को पेट्रोल, डीजल, गैस के बढ़ते दामो व बढ़ती महंगाई व बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा! इस दौरान भगाराम मेघवाल प्रदेश अध्यक्ष, लक्ष्मण राम डांगी प्रदेश महासचिव , रामाकिशन विश्नोई, वाग सिंह राजपुरोहित प्रदेश सचिव, छगनलाल जिलाध्यक्ष बाड़मेर,मादुदास संत ब्लॉक अध्यक्ष सिवाना,ओमप्रकाश वैष्णव, गोपाराम गर्ग सहित सगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहें! 

और नया पुराने