एक आईना भारत
राष्ट्रीय विश्नोई चेतना मंच ने बाङमेर हिरण शिकार के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग
जोधपुर लोहावट। विश्नोई चेतना मंच संगठन द्वारा बाड़मेर के तहसील गिङा के ग्राम ग्राम खारङा चारणान में हिरण शिकार प्रकरण में दोषी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु राष्ट्रीय महामंत्री प्रखर विश्नोई व प्रदेशाध्यक्ष सहीराम भेड़ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत क़ो पत्र लिखा एवं बताया झुंझारसिंह पिता गोविंद सिह ग्राम खारडा तहसील गिड़ा जिला बाड़मेर के द्वारा जारी लाइव वीडियो के अन्तर्गत 10 जून 2021 के दिन में जो शिकारियों द्वारा बंदूक कुल्हाड़ी के साथ कुछ शिकारी शिकार करते हुए देखा गया जिन का वीडियो सोशल मिडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ था वायरल वीडियो में शिकारी और शिकार में प्रयुक्त हुए बंदूक और कुल्हाड़ी जैसे हथियार भी साथ में होने की जानकारी मिली थी ,इस विषय में राजस्थान सरकार और प्रशासन से निवेदन है कि तुरंत प्रभाव से शिकारियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए अन्यथा विश्नोई चेतना मंच और सम्पुर्ण विश्नोई समाज में भंयकर रोष है और समय रहते गिरफ्तार नहीं किया तो संम्पूर्ण बिश्रोई समाज अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा।
Tags
Jodhpur