खौड की बेटी डॉ.प्रतिभा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने मे जरूरमन्द लोगो के लिए आशाएं और उम्मीद बनी समाजसेविका डॉ.प्रतिभा जवड़ा

खौड की बेटी डॉ.प्रतिभा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने मे  जरूरमन्द लोगो के लिए आशाएं और उम्मीद बनी समाजसेविका डॉ.प्रतिभा जवड़ा

एक आईना भारत/

खरोकङा/ ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां पर बेटियो ने अपनी पहचान ना बनाई हो। बेटीयो ने भी गांव से बाहर जाकर हर जगह सेवा के जज्बे के साथ अपनी पहचान व सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी बेटी की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं, जो आज नारी सशक्तिकरण,बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान में रोल माॅडल बनकर पाली जिले के खौड गांव का नाम रोशन कर रही है। खौड की बेटी डॉ.प्रतिभा जवड़ा पुत्री स्व. जीवराज जवड़ा वर्तमान में समाज  के साथ नारी शक्ति को सशक्त करने में जुटी हुई है। डॉ. प्रतिभा ने बताया कि अपने लिए तो सभी जीवन जीते है लेकिन दूसरों के दुःख दर्द को अपना बना लेना किसी किसी के अंदर ही यह जज्बा होता है, डॉ प्रतिभा ने  महिलाओं की मदद एवं जागरूक करने के लिए एनजीओ चला रही है। जरूरतमन्द लोगो के सपनो को अपना सपना बना चुकी राजस्थान हाल अजमेर की समाजसेविका डॉ. प्रतिभा जवड़ा ने दस वर्षो से सामाजिक कार्यो में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है | देश में जहां इस समय महिलाएं एक सुयोग्य गृहणी होने के साथ- साथ राजनीति, धर्म, कानून, न्याय सभी क्षेत्र में पुरुष की सहायक और प्रेरक भी हैं। वही आज की नारी जाग्रत एवं सक्रिय हो गयी है वह अपने अंदर निहित शक्तियों को जानने लगी है, जिससे आधुनिक नारी का समाज में न केवल सम्मान अपितु प्रतिष्ठा भी बढ़ी है, व्यवसाय एवं व्यापार जैसे पुरुष एकाधिकार वाले क्षेत्र में जिस प्रकार महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। डॉ प्रतिभा जवड़ा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की जो बीड़ा उठायी है उसको बहुत ही शालीनता पूर्वक अंजाम दे रही है | एचपी एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की संचालिका डॉ प्रतिभा जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा के लिए भी सराहनीय कार्य कर रही है यही नही महिलाओं के अधिकार को लेकर कई योजनाएं भी चल रही है | डॉ. प्रतिभा जवड़ा एवं उनकी पूरी टीम कोरोना काल में जरूरतमंद लोगो के स्वास्थ्य संसाधनों में बढ़चढ़ कर मदद को आगे आये | मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगो को राशन की मदद करना वही कोरोना को लेकर जागरूक करना डॉ प्रतिभा लगातार सराहनीय कार्य कर रही है |वीमेन ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2021 से सम्मानित डॉ. प्रतिभा ने कहा समाजिक कार्य करना तभी सम्भव हो पाता है जब सभी सदस्य एक टीम के रूप में अपने योगदान को समाज के लिए समर्पित करते है |
और नया पुराने