वैक्सीन ही कोरोना से बचने का एकमात्र विकल्प - निम्बाड़ा

वैक्सीन ही कोरोना से बचने का एकमात्र विकल्प - निम्बाड़ा 

एक आईना भारत /

 खरोकडा / आम जनता में वेक्सीनेशन के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य को लेकर आज से शुरू हुए टीकाकरण के दूसरे चरण में  मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत की प्रेरणा से केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड के पुर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में सघन जागरुकता व जन जागरण अभियान चला रखा है जिसके तहत वेक्सीनेशन शिविर में जाकर वेक्सीनेशन जागरूकता अभियान का निरीक्षण किया इसके तहत आज खैरवा सहित कई गाँवो का दोरा कर अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रामवासियों को कोविड वेक्सीनेशन के लिए सतर्क एवं सावधानी बरतने के लिए के प्रेरित किया।                                              निम्बाड़ा ने कहा की आम जन को आगे आ कर वेक्शीन लगानी चाहिए महामारी से बचने का एकमात्र साधन कोरोना की वैक्सीन है। निम्बाड़ा ने लोगों को इस बात के लिए आश्वस्त किया कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है. 
निम्बाड़ा ने आगे बताया कि कोरोना वायरस जानलेवा है और इसके लिए लड़ाई में वैक्सीन संजीवनी बन कर उभरी है. ऐसे में कोरोना से डरना नहीं है, बल्कि सभी के लिए वैक्सीन लेना है। 

इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ गोविंद सिंह चूंडावत, रेखा रानी, चौथी मीणा, अनिल कुमार, संदीप आदिवाल आदि चिकित्सा कर्मी, पुलिस चौकी प्रभारी समंदर सिंह, दिनेश ढाका, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव वजीर खान खैरवा, बाबुलाल दैय्या, राजू सिंह सिनाई मांजी, महिपाल सिंह भाटी, रणजीतसिंह, लोकेश सोनी, जनप्रतिनिधि, चिकित्सा कर्मी, एवं कर्मचारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
और नया पुराने