सोजत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल कर्मीकों का किया सत्कार
महिला मोर्चा पाली संयोजिका जसोदा कंवर ने मेडिकल स्टाप का साफा बांधकर किया सम्मानित
एक आईना भारत /
खरोकडा / सोजत नगर हाईवे पर स्थित बी लाल अस्पताल के सभी कार्मिकों की कोरोना की दूसरी खतरनाक वेब में उत्कृष्ट जन सेवा के लिए सोजत शहर व सोजत ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा पाली जिला संयोजक जसोदा कँवर जागरवाल भाजपा युवा नेता सुनील सिरवी व भामाशाह प्रहलाद सिंह रूगड़ी रोहिणी टेक्सटाइल सोजत द्वारा बी लाल अस्पताल के डायरेक्टर जी एस राजपुरोहित सहित 9 डॉक्टर व 24 नर्सिंग व मेडिकल स्टाफ का साफा बांधकर तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।जसोदा कँवर जागरवाल ने कहा मोदी गरीब व वंचित की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं पार्टी ने सेवा संगठन कार्यक्रम के तहत कोरोना महामारी की दूसरी खतरनाक वेव में आमजन की सेवा का संकल्प लिया है भाजपा नेता सुनील सिरवी ने कहा डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं महामारी में विकट परिस्थिति में डॉक्टरों ने कार्य किया है।भामाशाह प्रह्लाद सिंह राजपुरोहित ने कहा आज इस पावन कार्य का मुझे अवसर मिला है महामारी मे मैं सदैव तन मन धन से जनसेवा के लिए सदैव अग्रणी रहूंगा।इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील सिरवी बी लाल अस्पताल के डायरेक्टर डॉ जी एस राजपुरोहित डॉक्टर उम्मेद सिंह कच्छवाह डाँक्टर प्रियंका चौधरी डॉक्टर योगेंद्र सिंह शेखावत डॉक्टर एमपी सोलंकी डॉ आरती हर्ष डॉ सुरेंद्र चौधरी डॉक्टर शिवराज सिंह डॉक्टर सीमा कंवर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरपत राज सोलंकी मंडल मंत्री महेश सोनी सुरता राम देवासी पुजा दवे अनिल शर्मा धीरज नागौरा हीरालाल आर्य आदि उपस्थित थे।
Tags
khrokda