महावीर इंटरनेशनल संस्था ने पत्रकार अशोक राजपुरोहित को किया सम्मानित
कोविड-19 में सराहनीय कार्य करने पर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया
एक आईना भारत
खरोकडा / महावीर इंटरनेशनल संस्था मुंबई ने पत्रकार अशोक राजपुरोहित को कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गांव खरोकडा जिला पाली के पत्रकार अशोक राजपुरोहित को सम्मानित किया। पिछले अप्रैल महिने में अशोक राजपुरोहित ने मरीजो के लिए आक्सीजन पहुंचा कर कईयों की जान बचाई थी। पिछले साल भी अशोक राजपुरोहित ने लोगो को मास्क वितरण, सेनेटाइजर पहुंचाने का काम किया था। पेशे से पत्रकार अशोक राजपुरोहित एक समाजसेवक भी है जो मुंबई में पिछले 7सालो से समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं महावीर इंटरनेशनल संस्था के डायरेक्टर डाँ नेमीचंद छाजेड ने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से अशोक राजपुरोहित ने मरीजो को बचाने के लिए आक्सीजन की व्यवस्था कर रहे थे उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है डाँ छाजेड ने कहा कि जिस तरह अप्रैल महिने में लोगो को आक्सीजन नहीं मिल रही थी उस समय अशोक राजपुरोहित ने मरीजो को आक्सीजन व वेंटीलेटर की व्यवस्था करा कर जान बचाने में जुटे थे जो वाकय सराहनीय कार्य था।इस मौके पर संवेदना फाऊंडेशन के अध्यक्ष व कवि विनोद चालके ने कहा कि पत्रकारिता का आयाम इतना बडा होना चाहिए कि लोग उसकी स्याही से लिखी हुई बातों में आस्था व्यक्त कर सके। संवेदना फाऊंडेशन के अध्यक्ष विनोद चालके ने भी अशोक राजपुरोहित के कार्यो की प्रंशसा की।महावीर इंटरनेशनल संस्था मुंबई में पिछले 40 साल से ज्यादा समय से सेवा का कार्य कर रही हैं महाराष्ट्र में समाजसेवा के कार्यो में प्रदेश भर में अहम भूमिका निभा रही है महावीर इंटरनेशनल संस्था का गोल्डन बुक आफ वल्ड रिकॉर्ड में लगातार सबसे ज्यादा फ्री मैडिकल कैम्प करने के लिए नाम दर्ज हो चुका है
Tags
khrokda