शंखवाली में अज्ञात शिकारियों ने हिरण का किया शिकार




शंखवाली में अज्ञात शिकारियों ने हिरण का किया शिकार


आहोर उपखंड क्षेत्र के शंखवाली गांव के गोचर और ओरण भूमि में अज्ञात शिकारियों ने एक हिरण पर बंदूक से फायर कर शिकार किया। हिरण का शिकार करने का मामला सामने आने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पर्यावरण एवं पशु प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के मुताबिक शंखवाली के गोचर और ओरण भूमि में हिरण शिकार की घटना के दौरान शिकारियों को ग्रामीणों की भनक लगने पर शिकारी अपनी बाइक को मौके पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। वही ग्रामीणों द्वारा शिकारियों का पीछा करने पर ग्रामीणों पर भी शिकारियों ने बंदूक से फायर किया। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग एवं पुलिस को सूचना दी। जिस पर भाद्राजून थाना पुलिस, डीएसपी हिम्मत सिंह चारण मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शिकारियों की बाइक को जब्त किया और बाइक से शिकार करने वाली एक गिलोल भी बरामद हुई है। वन विभाग जालोर को सूचित करने पर काफी इंतजार के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। वहीं क्षेत्र में हो रही शिकार की घटना को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।

उपखंड क्षेत्र के अन्य गांवों में होते हैं चोरी छिपे होते हैं हिरण के शिकार
उपखंड क्षेत्र आहोर के शंखवाली में हिरण शिकार की घटना की बाद क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी ऐसी ही वारदातों चोरी छिपी होने का संदेह गहरा रहा है। उपखंड क्षेत्र के ही रोड़ला एवं गुड़ा इन्द्रपुरा में के ओरण एवं गोचर भूमि में बड़ी संख्या में हिरण निवास करतें हैं। पशु प्रेमियों के अनुसार यहां के ओरण में लगभग दो सौ से ज्यादा हिरण रहते हैं। यहां भी अक्षर कुछ शिकारी प्रवृत्ति के लोग हिरणों का अंधेरी रात में शिकार करतें हैं। यहां विशेष कर शीत ऋतु में शिकारी हिरणों का शिकार करतें हैं।
और नया पुराने