जिलाध्यक्ष का कवराड़ा में सम्मान, कंवला में किए एकलिंगनाथ के दर्शन मंडल स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी शुभारंभ



जिलाध्यक्ष का कवराड़ा में सम्मान, कंवला में किए एकलिंगनाथ के दर्शन
मंडल स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी शुभारंभ 


निकटवर्ती कवराड़ा ग्राम के बाबा रामदेव जी मंदिर प्रांगण में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार चांदराई मंडल में आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा गजेन्द्र सिंह सिसोदिया का सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि युवा संगठित और एकजुट हों। राष्ट्र के निर्माण में अपना अहम योगदान निभाएं। भाजयुमो भारतीय जनता पार्टी का हरावल दस्ता है। इसीलिए संगठन की मजबूती के लिए हमें डटकर मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम से पांच कर्मठ युवा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र हित के लिए आगे आने का आह्वान किया। तभी सबका साथ व सबका विकास होगा। इस मौके भाजपा नगर अध्यक्ष मांगीलाल राव सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

हेमशाही कवलेश्वर मठ में महंत हरिपुरीजी महाराज से लिया आशीर्वाद
जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कवराडा में सम्मान समारोह के बाद कंवला के हेमशाही एकलिंग नाथजी कवलेश्वर जागीर महादेव मठ में एकलिंग नाथ महादेव जी के दर्शन किए तथा इसी मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने मठाधीश हरिपुरीजी महाराज से आशीर्वाद भी लिया।

मंडल स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ 
भाजयुमो जालोर द्वारा चलाए जा रहें "हर युवा ने ठाना है, हर मंडल पर वृक्ष लगाना है" वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत कंवला के हेमशाही मठ प्रांगण में मठाधीश हरिपुरीजी महाराज के सानिध्य में फलदार एवं छायादार वृक्षारोपण किया। इस मौके पर चांदराई मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook