कंवला में भाजपा का सपना हुआ साकार कार्यक्रम का आयोजन




कंवला में भाजपा का सपना हुआ साकार कार्यक्रम का आयोजन


निकटवर्ती कंवला ग्राम में भारतीय जनता पार्टी चांदराई मंडल द्वारा आयोजित सपना हुआ साकार धारा ३७० का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया एवं जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव के निर्देशानुसार सपना हुआ साकार कार्यक्रम के जिला संयोजक मंगल सिंह सिराणा एवं आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव ने की। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में महिपाल सिंह चारण ने संबोधित करते हुए धारा ३७० हटाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट करते भारतीयों की जीत बताया। वही आहोर विधायक ने जम्मू कश्मीर से धारा ३७० हटाकर दो केन्द्र शासित प्रदेशों के गठन को सपना साकार होने के जैसा बताया। उन्होंने कहा कि जिस राष्ट्र में कभी एक राज्य में दो नियम, दो संविधान हुआ करते थे। जिसका विरोध श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के नेता शुरु से करते आए थे। मोदी सरकार ने इसी कानून को हटाकर मुखर्जी के सपना साकार किया है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता छोग सिंह खींची, लाखाराम देवासी, नैन सिंह राजपुरोहित, भंवर सिंह राठौड़, पुखराज ओड़, मंगल सिंह भाटी, हरकू कंवर, पप्पू सिंह भोमिया, भंवर पुरी, रामदेव सिंह भोमिया, मूलाराम पटेल, शैतान सिंह आकोपादर, राम सिंह पांचोटा, घनश्याम सिंह, देवाराम धवल, हडमत सिंह चौहान, रवि माली सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
और नया पुराने