आहोर उपखंड क्षेत्र के भाद्राजून थाना क्षेत्र के अंतर्गत वलदरा गांव में शनिवार देर रात एक अधेड़ बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या होने से फैली सनसनी फैल गई।



आहोर उपखंड क्षेत्र के भाद्राजून थाना क्षेत्र के अंतर्गत वलदरा गांव में शनिवार देर रात एक अधेड़ बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या होने से फैली सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक 70 वर्षीय वलदरा निवासी ओटी देवी पत्नी चुन्नी लाल मीणा का शव अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। जिसके सिर पर धारदार कुल्हाड़ी से वार का निशान है। मौके वारदात पर बड़ी मात्रा पर खून निकला हुआ भी था। ऐसे में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर भाद्राजून थानाधिकारी लालाराम, डीएसपी हिम्मत सारण और एएसपी अनुकृति उज्जैनिया मौके पर पहुंची। बुजुर्ग महिला की देर रात अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की सूचना पर बड़ी संख्या में मीणा समाज के लोग एवं ग्रामीण एकत्रित हुआ। परिजनों और ग्रामीणों के आक्रोश तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस‌ प्रशासन भी‌ गंभीर नजर आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी‌ विभिन्न एंगल से बारीकी से जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के आक्रोश के कारण शव घटना स्थल पर ही रखा गया तथा परिजनों की मांग पर डॉग स्क्वायड टीम जोधपुर से बुलाई गई। डॉग स्क्वायड टीम द्वारा पूरे मामले की वारदात स्थल पर जांच की गई। घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वायड‌ की टीम मौके पर पहुंची, वारदात स्थल से तीन सौ मीटर दूर तक माताजी मंदिर तक डॉग जाकर वापस‌ मुड़ा। डॉग स्क्वायड टीम को घटना स्थल से खास सुराग हाथ नहीं लगा। 

गहनों को हत्यारों ने हाथ तक नहीं लगाया, हत्या किसी रंजीश से 

मृतका ओटी देवी पत्नी चुन्नीलाल 70 वर्ष की थी। वह अपने घर अकेली रहती थी। ओटी देवी के पति की मौत हो रखी है, वह विधवा थी। इसकी कोई संतान नहीं है। शनिवार रात को दस‌ बजे वह पड़ोस के घर से टीवी देखकर घर आकर घर के बाहर चारपाई पर सो गई।‌ इस दौरान देर रात अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से पीछे से वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतका के गले में सोने की कंठी एवं कानों में सोने की टोठी पहनी हुई थी। वही वारदात स्थल पर चोरी की नियत जैसा कोई दृश्य भी नहीं दिखा। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला की हत्या किसी रंजीश या अन्य कारण से की गई है। शातिर हत्यारों ने बुजुर्ग महिला की हत्या इतनी सफाई से की कि महिला को चारपाई से उठने का मौका भी नहीं मिला। 

हत्यारों ने पीछे से वार कर की हत्या - अनुकृति उज्जैनिया डीएसपी 

प्रेस वार्ता के दौरान बातचीत करते हुए डीएसपी अनुकृति उज्जैनिया ने बताया कि हत्यारों ने पीछे से धारदार हथियार से वार कर महिला की हत्या की है। पुलिस विभिन्न प्रकार से जांच कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रहीं हैं। बुजुर्ग महिला की कोई संतान न‌ होने के कारण पारिवारिक रंजिश, भू रंजिश सहित अन्य कई प्रकारों से जांच कर रही है। महिला के खाते में पैसे होने और गोंद नामा के बारे में पता लगाकर पुलिस मामले की तह तक जाएंगी। 

वारदात स्थल पर आहोर विधायक भी पहुंचे वलदरा

अधेड़ महिला की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की सूचना पर आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित भी मौके वारदात पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का दौरा कर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच की मांग की। उनके साथ आहोर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह भी साथ थे।

२०१२ में भी ऐसी ही वारदात हो चुकीं हैं वलदरा में

ग्रामीणों के अनुसार वर्ष २०१२ में भी ऐसी ही घटना वलदरा ग्राम में हो चुकी हैं। जिसके हत्यारों का पुलिस आज दिन तक पता नहीं लगा पाई है। उस समय भी स्वर्ण जाति की एक महिला की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। ग्रामीणों द्वारा उस समय धरना प्रदर्शन सहित विभिन्न मांगों के बावजूद आज दिन तक पुलिस इस मामले को सुलझा नहीं पाईं हैं। वर्षों बाद ऐसी ही‌ वारदात फिर से घटित होने पर ग्रामीणों में भय व्यापित हो गया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मामले को उजागर करने की मांग की।

और नया पुराने