कांग्रेस कमेटी द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार की मंहगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन





पाली सिटी

कांग्रेस कमेटी द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार की मंहगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन


 पाली सिटी शहर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार की मंहगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस के निवर्तमान प्रवक्ता रफीक चौहान ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पाली शहर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष हाजी मेहबूब टी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल एवं गैस के दामों में बेतहाशा वृद्वि के विरोध आज 14 जुलाई को प्रातः 11.00 बजे से गांधी पैट्रोल पंप मस्तान बाबा पर विरोध प्रदर्शन एवं हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया तत्पश्चात राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला कलेक्टर पाली को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व विधायक भीमराज भाटी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास, पाली शहर ब्लॉक निवर्तमान अध्यक्ष हाजी मेहबुब टी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप हिंगड, नेता प्रतिपक्ष न.प. हकीम भाई, सोजत विधानसभा प्रत्याशी शोभा सोलंकी, महिला जिला अध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, विधानसभा प्रत्याशी महावीरसिंह सुकरलाई, अरूण जोशी, पुर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोरधन देवासी, महेश जोशी, मंगलाराम भिंडर, प्रवक्ता रफीक चौहान, मांगूसिंह दुदावत, मोहनसिंह राजपुरोहित, मदनसिंह जागरवाल, जीवराज बोराणा, अब्दुल रजाक चढवा, चन्द्रकान्त मारु, अभिषेक चोपड़ा, फकीर मोहम्मद सिन्धी, पार्षद दिलीप ओड, प्रकाश चौहान, निर्मल तेजी, डॉ रमेश चावला, बाबूलाल आर्य, प्रवीण आर्य, जमीलुर्रहमान खैरादी, सोहन चन्देल, पार्षद प्रतिनिधि रघुनाथसिंह मंडली, रमेश परिहार, प्रकाश सांखला, फारुख रंगीला, लालमोहम्मद सिंधी, फैय्याज बुखारी, शकील नागौरी, झुंझारसिंह जोधा, लालाराम शर्मा, सेवादल के मुख्य संगठक भैराराम गुर्जर, इकबाल शेख, दिनेश दवे, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, दिलीपसिंह रावलवास, ताराचंद टाक, अमजद रंगरेज, सुलेमान खान, हसन भाटी, पुष्पराज सोनी, वजीर खान, फारुख काका, दिनेश पंवार, विनोद मोदी, रंगराज मेहता, युसुफ असरफी, रुस्तम शाह रफाई, यासीन अंसारी, इफतियार सिलावट, अल्ताफ अहमद शेख सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
और नया पुराने