एक आईना भारत/बम्बोर
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
मंडोर ब्लॉक अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल ने बताया आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज लूनी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक मंडोर व लूनी द्वारा केंद्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी के दौरान भी पूरे देश में पेट्रोल डीजल व गैस की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश की जनता के साथ की जा रही इस लूट के खिलाफ लूनी विधानसभा क्षेत्र के केरू स्थित सोनारा की प्याऊ पेट्रोल पंप पर लूनी विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह बिशनोई के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान के तहत सभी क्षेत्रवासियों ने हस्ताक्षर कर विरोध प्रदर्शन किया। पेट्रोल ,डीजल व गैस की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह बिश्नोई, मंडोर ब्लॉक अध्यक्ष गोपाराम केरु सरपंच संघ के अध्यक्ष व चौखा सरपंच चुन्नीलाल टाक, लुणी ब्लौक अध्यक्ष हनुमान सिंह राजपुरोहित , पांचाराम बिशनोई, भीयाराम बिशनोई, दीपाराम मेघवाल पुर्व प्रधान रुघाराम चौधरी ,रसूल खान जी,सोनाराम मेघवाल, सुनिल करवड़ कालुराम नायक कुमाराम देपन मुसे खा सतपाल देवासी, केरु सरपंच प्रतिनिधि फरसाराम भंवरिया,सेठाराम प्रजापत, विनोद बेरू थानाराम मेघवाल, सरपंच राजकुमार, बड़ली सरपंच किशन कुमार, उगम सिंह राठोड़ प्पुसिंह बड़ली , दुर्गाराम बडेंटा हनुमान भंवरिया नरेश भंवरिया ढेलडीं काकी राणू राम औजा बालाराम विश्नोई लाल खा
आदि उपस्थित रहे।
Tags
bambore