भाजपा नगर मण्डल जालोर द्वारा नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत का किया स्वागत
जालोर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जालौर द्वारा नवनियुक्त भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र मुणोत का स्वागत अभिनन्दन किया गया l नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत का स्वागत अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के नाते नगर परिषद सभापति गोविंद टाक उपस्थित थे।वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने की।वही विशिष्ठ अतिथि के नाते नगर परिषद उपसभापति अम्बालाल व्यास जिला कार्यालय प्रभारी हरीशचंद्र राणावत उपस्थित थे।कार्यक्रम में उपस्थिति सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र मुणोत का साफा माला दुपट्टा पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत को बधाई प्रेषित की व कहा कि आपके सहयोग से संगठन को गति प्रदान होगी । आपने कई संस्थाओं में अलग अलग जिम्मेदारियों पर कार्य किया है।आप के परिवार ने पार्टी के लिए हमेशा सहयोग किया ।आपके पिता चम्पालाल मुणोत पार्टी के संस्थापक में से एक है। पुनः आपको नगर मण्डल की ओर से बहुत बहुत बधाई।नगर परिषद उपसभापति अम्बालाल व्यास ने मुणोत को बधाई देते हुए कहा कि आप हमेशा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहे है।आगे भी संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत ने भाजपा नगर मण्डल पदाधिकारियो जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओ का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।और कहा कि में आप सबको भरोसा दिलाता हूं कि में इस जिम्मेदारी पर आप सबके सहयोग से पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करूंगा।
स्वागत कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री दिनेश महावर ने किया।
कार्यक्रम में नगर महामंत्री दिनेश महावर,रतन सुथार,पूर्व नगर उपाध्यक्ष धनपत मुथा पार्षद महेश भट्ट, युवा मोर्चा जिला मंत्री दिलीप भट्ट, नगर मंत्री सूरजपाल गहलोत,महेंद्र राठौड़,जोगेश सेन,किशोर परमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
jalore