विधायक राजपुरोहित के जन्मदिन पर चांदराई मंडल ने दी बधाई
भाजपा नेता एवं आहोर के लोकप्रिय विधायक छगन सिंह राजपुरोहित के 44वें जन्मदिन पर भाजपा चांदराई मंडल एवं भाजयुमो चांदराई मंडल द्वारा आहोर स्थित विधायक कार्यालय जाकर बधाई दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय में केक काटकर एवं गुलदस्ता भेंट करते हुए पंचरंगी साफा पहनाकर जन्म दिन की बधाई देते हुए विधायक राजपुरोहित के दीर्घायु की कामना करते हुए स्वस्थ शरीर रहने की कामना की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने विधायक को माला पहनाकर एवं मुंह मिठाकर बहुमान किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में विधायक राजपुरोहित की सक्रियता और विकासशील सोच की तारीफ की। विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सदैव क्षेत्र के कल्याण के लिए तत्पर रहकर आमजन की आवाज बनकर विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं को उठाने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि आप सब के सहयोग से ही मैं सदैव सक्रिय रह पता हूं। मैं नियमित रूप से आमजन के बीच रहकर विकास को प्राथमिकता दूंगा। उन्होंने अपनत्व और समर्पण भाव के लिए चांदराई मंडल के भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा चांदराई मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव, महामंत्री रामसिंह पांचोटा, मंत्री पुखराज ओड़, एकलिंग नाथ शक्ति केंद्र संयोजक पप्पू सिंह भोमिया वलदरा, भाजयुमो से रामदेव सिंह भोमिया कंवला सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
Tags
ahore