महंगाई,पेट्रोल डीजल एव गैस के बढ़ते दामो के खिलाफ कांग्रेसजनों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान ।।
मारवाड़ जंक्शन :- कस्बे में मारवाड़ जंक्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गुरुवार को बढ़ती महगाई, पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामो को लेकर कांग्रेसजनों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। मारवाड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट नगेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल,खाद्य तेल एव गैस के दामो में बेहताशा बढ़ोतरी करने के विरोध में आऊवा रोड पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन एव हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मारवाड़ पेट्रोल पंप पर महंगाई,पेट्रोल डीजल,गैस की कीमतों में दिनोदिन बढ़ोतरी को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया। ब्लॉक अध्यक्ष गुर्जर ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना बढ़ रही है। जिसके चलते आम व्यक्ति की जेब पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।वही रसोई गैस रोजाना बढोतरी हो रही है। एव महँगाई भी ज्यादा हो गयी है जिससे आम जनता का बजट बिगड़ रहा है।
इस मौके पर रामअवतार शर्मा,चन्द्रशेखर गुर्जर,सेउ मनसुखानी,सुरेश सेन,मनोज कुमार गुर्जर,अनीश पठान,महेन्द्र गर्ग खारची,योगेश गुर्जर,जगदीश कुमार मुकनपुरा,पर्वत बोस,निसार खान,अमरचन्द,दाऊद खान,प्रवीण कुमार, आदि मौजूद रहे।
Tags
marwarjunction