भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष बने रणछोड पटेल
एक आईना भारत /
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) अराजनैतिक शाखा पाली जिला अध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील के निर्देशानुसार पाली जिला उपाध्यक्ष पद पर किसान नेता रणछोड़राम पटेल को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। जागरवाल ने बताया कि पटेल पूर्व में सरपंच पद व ब्लॉक अध्यक्ष पर रहते हुए किसान, गरीब, मजदूर के हित में लम्बे समय से कार्य कर रहे हैं। किसानों की समस्यों का समाधान हेतु प्रयास करते रहे हैं। उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरन्तर प्रयास करने के लिए व भारतीय किसान यूनियन को मजबूत करने के लिए यह नियुक्ति दी गई है। जैतपुर के रणछोड़ पटेल के उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के किसानों ने खुशी जाहिर की है, जिसमें दुर्गाराम पटेल, खुदाबक्ष पठान, छोगाराम पटेल, चतराराम पटेल, बाबुनाथ, भीमाराम देवासी, मदनदास वैष्णव, राणाराम पटेल, जालाराम पटेल, गीगाराम पटेल, गणपत पटेल, हरिराम मेघवाल, राणाराम बावरी, मोहनलाल बावरी, हासम खां, नगाराम मेघवाल, कानाराम मेघवाल, चौराई क्षैत्र सभी किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील व पाली जिला अध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल का आभार प्रकट किया।
Tags
pali