भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात केरू मंडल की कार्यसमिति की बैठक आयोजित




केरु जोधपुर ग्रामीण

केरु भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात दक्षिण की केरु मंडल की कार्यसमिति बैठक बुधवार दिनांक 28 जुलाई 2021 को चौपासनी स्थित कुबेर गढ़ रिसोर्ट में लुणी के पूर्व विधायक जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई l 
बैठक की शुरुआत कोरोना काल में मंडल के कार्यकर्ता या उनके परिजनों की मृत्यु  पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई  l 
मंडोर की पूर्व प्रधान भगवती सांखला ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा जिसका S C मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल ने अनुमोदन किया बाद में सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर ध्वनिमत से प्रस्ताव को पारित किया l 

बैठक में मुख्य वक्ता जोधपुर देहात जिला महामंत्री डॉक्टर सोहनलाल चौधरी, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री शेलाराम सारण, मंडल प्रभारी वीरेंद्र गोदारा, मंडोर की पूर्व प्रधान एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनुश्री पूनिया लुणी के पूर्व मंडल अध्यक्ष छोटू सिंह,युवा मोर्चा के जिला महामंत्री महेंद्र सिंह भाटी,मंडल अध्यक्ष गोविंद टाक, मंडल महामंत्री ललित प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे 

मुख्य वक्ता श्री सोहनलाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहां की हमें पार्टी को बूथ स्तर पर सशक्त करना हैl बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं तक पहुंच कर उन्हें मजबूत बनाना है l उन्होंने कहा कि सशक्त मंडल मजबूत बूथ और पन्ना प्रमुख की नियुक्ति पार्टी का मुख्य ध्येय है  l 
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री शेलाराम सारण ने भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करना है l 
अंत में मंडल अध्यक्ष गोविंद टाक ने समस्त वक्ताओं एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया,कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ललित प्रकाश शर्मा ने किया। यह रहे मौजूद .....
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह फौजी, मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह,मंडल मंत्री किशोर सिंह,  अणदाराम गहलोत ,मुन्नी देवी , जीवराज सिंह राजपुरोहित,सीमा गहलोत,मंडल कोषाध्यक्ष पूनमचंद बाड़ेटा,कार्यालय मंत्री झूमर लाल लोल ,मंडल प्रवक्ता कालूराम प्रजापत,पूर्व मंडल महामंत्री रामस्वरूप सोलंकी, सक्रिय कार्यकर्ता गिरधारी नाथ ,मालाराम,परसराम विश्नोई ,मोहम्मद सैयद ,मनोहर लाल,लक्ष्मण माली,पप्पू खावा , अर्जुनराम पवार, कालूराम शर्मा ,खीवराज गन्देर, माधाराम चौधरी आदि उपस्थित थे l
और नया पुराने