राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर के जालोर आगमन पर भाजपा नगर मण्डल द्वारा किया भव्य स्वागत
जालोर राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर रविवार 25 जुलाई को एकदिवसीय जालौर जिले के दौरे पर आये। जिस दौरान भाजपा विधायक जोगेश्वर गर्ग के निर्देशन में जिले में कही स्थानों पर माथुर का स्वागत अभिनन्दन किया गया। राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर रविवार को सुबह 8:00 बजे फालना से रवाना रवाना होकर लेटा पहुँचे जहाँ महंत रणछोड़ भारती महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर व उनके साथ सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत के जालौर शहर मैं आगमन के दौरान भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग , आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित , नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी , नगर परिषद सभापति गोविंद टाक के नेतृत्व में साफा पुष्पहार दुपट्टों से भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।माथुर ने सभी का आभार व्यक्त किया । स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वन्नेसिंह गोहिल जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित , भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी , ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी, जिला मंत्री सुशीला सैन , नगर महामंत्री अरविंद गर्ग , सूरजपाल गहलोत , प्रकाश आचार्य , चिरंजीलाल दवे , हरिशचन्द्र राणावत ,बाबूलाल सोलंकी, परमवीरसिंह, मुकेश राजपुरोहित, पार्षद हीराराम देवासी, दिलीप सोलंकी, धनपत मुथा ,जोगेश सैन, निर्मला परमार , पिंटू जीनगर, पारस बारूपाल जिसमें नगर में निवासरत पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।स्वागत कार्यक्रम के पश्चात ओम प्रकाश माथुर, विधायक जोगेश्वर गर्ग नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी नगर महामंत्री दिनेश महावर ने भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष स्व.भभूतराम सोलंकी के निवास पर जाकर उनके पुत्र भाजपा नगर उपाध्यक्ष रवि सोलंकी व उनके परिवार के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को सांत्वना प्रदान की। ओम प्रकाश माथुर वहां से सीधे पथमेड़ा के लिए रवाना हुए।
Tags
jalore