पलासिया खुर्द की बहू सुमेरपुर की पार्षद मनोनीत
एक आईना भारत /
आहोर राजस्थान सरकार द्वारा निकाय चुनावों के बाद एक बार फिर घोषणा करते हुए पार्टी के मजबूत कार्यकर्ताओं को सहवतृ सदस्य के रूप में मनोनीत किया है जिसमें पलासिया खुर्द निवासी हाल सुमेरपुरवीणा राजगुरु पत्नी जगदीश राजपुरोहित को कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह निंबाड़ा की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 59 साल बाद एक बार फिर राजनीति में भाग्य आजमाने के लिए मनोनीत किया है आपको बता दें की स्वतंत्रता सेनानी सुमेरपुर के प्रथम सरपंच बाबूलाल राजगुरु की पौत्र वधू को सुमेरपुर नगर पालिका से पार्षद के रूप में मनोनीत किया है वीणा राजगुरु ने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगी जिस प्रकार से मेरे दादा ससुर जी ने संपूर्ण जीवन सुमेरपुर के लिए समर्पित किया था मैं भी उसी प्रकार करके उनके पद चिन्हों पर चलूंगी राजगुरु को पार्षद बनाने पर संपूर्ण राजपुरोहित समाज ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया 2 दिन से लगातार पार्षद बनने के बाद राजगुरु के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है
Tags
ahore